फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Food grains distribution to Antyodaya card holders from today

-अन्त्योदय एवं पात्र लाभार्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण आज से होगा शुरु

Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Food grains distribution to Antyodaya card holders from today
अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण आज से
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उचित दर विक्रेता कार्डधारकों को राशन वितरण करते समय अपने मुंह पर मॉस्क तथा कार्डधारक के ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने से पूर्व सभी कार्डधारकों के हाथों को साबुन से अच्छी तरह धुलवाकर ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाएंगे। बाद में अंत्योदय एवं पात्र लाभार्थी कार्ड धारकों को ई-पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण करेंगे। माह मई 2021 में खाद्यान्न का वितरण बुधवार से लेकर 14 मई नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कराया जाएगा।

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिन कार्ड धारकों के अंगूठा मशीन में मैच नहीं होते हैं, ऐसे कार्ड धारकों को वितरण मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से दिनांक 14 मई को किया जाएगा। उचित दर दुकानों पर लगाए गए नोडल कर्मचारी अधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है। नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारियों एवं उचित दर की दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सभी अंत्योदय कार्डों पर 35 किग्रा खाद्यान्न (20 किग्रा गेहूं व 15 किग्रा चावल) मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed