{"_id":"5db09bab8ebc3e01416b49c6","slug":"food-department-team-took-three-samples-of-mawa-powder-and-ghee-shamli-news-mrt4500747108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने मावा, पाउडर और घी के तीन नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने मावा, पाउडर और घी के तीन नमूने लिए
विज्ञापन

शामली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव शेखुपूरा में चल रही मावा बनाने की भट्ठी पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम ने यहां से मावा, मिल्क पाउडर और घी के तीन नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
शासन के निर्देश पर दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि गांव शेखुपूरा में भट्ठी पर मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा है। इस सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक गांव में राजेंद्र के यहां मावे की भट्ठी चलती मिली, जहां पर मिल्क पाउडर और देसी घी से मावा तैयार किया जा रहा था। मावे को अधोमानक होने की संभावना के चलते मावा, पाउडर और देसी घी के तीन नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।