फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Follow traffic rules to keep life safe

जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का करें पालन

Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules to keep life safe
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। सुरक्षित जीवन के लिये सुरक्षित यात्रा करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग न करने वालों, बाइक पर तीन सवारी बैठाने वालों व मानक के अनुसार नियम का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। बिना फिटनेस वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करें। इसके साथ ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाएं और उसकी जानकारी उन्हें भी दें।

एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि जिले में सभी 12 ब्लैक स्पॉटों का चिन्हिकरण कर एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रुप से सुधारात्मक कार्रवाई की है। एआरटीओ ने बताया कि दुर्घटना में मदद करने वालों को पांच हजार रुपये का इनाम देने का भी प्रावधान है। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के अधिकारी, रोडवेज प्रबंधक, यातायात पुलिस निरीक्षक और स्कूल के प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed