{"_id":"61d5e73413733a23d21d6ea6","slug":"follow-traffic-rules-make-your-life-happy-shamli-news-mrt5722688107","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम अपनाएं, अपना जीवन खुशहाल बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम अपनाएं, अपना जीवन खुशहाल बनाएं
विज्ञापन
शामली में यातायात जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के तत्वावधान में वीवी इंटर कालेज शामली के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर में जागरूकता रैली निकाली।
बुधवार को कैप्टन रजनीश कुमार और सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में रैली को वीवी इंटर कालेज शामली से कालेज के संरक्षक संजय संगल और प्रधानाचार्य एसके आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कैडेट्स ने कभी नहीं से देर भली, सुरक्षा से समझौता दुर्घटना को न्योता, जानता है देश का हर बच्चा, सबसे जरूरी सड़क सुरक्षा, यातायात नियम अपनाएं, अपना जीवन खुशहाल बनाएं आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
रैली अग्रसेन पार्क, शिव चौक, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक आदि से होती हुई कालेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। संरक्षक संजय संगल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हर समय जल्दबाजी में रहते हैं और यातायात नियमों का पालन नहीं करते जिससे दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य एसके आर्य, चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि सभी को 18 वर्ष की आयु से पहले दुपहिया व चार पहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए। इसके बाद भी ड्राइव करते हुए सदैव गति सीमा का पालन करें और हेलमेट अवश्य पहनें।
कैप्टन रजनीश कुमार और सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार ने कहा कि एनसीसी कैडेट होने के नाते समाज के सभी वर्गों को भी यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक कर अपना दायित्व निभाएं। मौके पर दीप कुमार पांडे, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, गुरदास सिंह, मुकेशचंद शर्मा, अमरपाल सिंह, दिनेश तोमर, महावीर सिंह, अर्जुन राम, राजवीर सिंह, राजनाथ सिंह, प्रमोद मौजूद रहे।