{"_id":"5dea9e358ebc3e1bba12cf23","slug":"follow-the-path-of-the-creator-of-the-constitution-shamli-news-mrt4574105112","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संविधान निर्माता के बताए रास्ते पर चलें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संविधान निर्माता के बताए रास्ते पर चलें’
विज्ञापन
शामली में अजंता चौक पर डॉ भीमराव आंडेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न राजनैतिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। मोहल्ला रेलपार में स्थित बसपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार झाल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसके बाद अजंता चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि जिला जोन इंचार्ज कुलदीप बालियान, सुनील जाटव, लोकेंद्र खेड़ी, डॉ. रामलाल कश्यप, राकेशपाल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे। गांव खेड़ीकरमू में बसपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया, मंडल जोन इंचार्ज राजेंद्र उपाध्याय, फारूक, वेदप्रकाश जाटव मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने अजंता चौक स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्वान व्यक्ति थे। भारत का संविधान लिखकर सभी को समानता का अधिकार दिलाया। मौके पर पालसिंह, श्रीपाल सिंह, रवि बालियान, खुशनूद, सत्यांशु वर्मा, दिलशाद सैफी आदि रहे।
भीमराव आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लें
माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी में बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान निर्माण कर सभी वर्ग को समानता का अधिकार दिलाया। गोष्ठी में अनवार चौधरी, वाजिद अली, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, विकास धीमान, संजीव देशवाल, अब्दुल गफ्फार, हरेंद्र सिंह ताना, ईश्वरसिंह, सहदेव सिंह, रविंद्र सिंह, जितेंद्र देशवाल आदि रहे।

शामली क्षेत्र के गांव करमूखेड़ी में डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते बसपा कार्यक?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन