फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog removed, sunshine came out, polling percentage increased

कोहरा छटा, धूप निकली, बढ़ा मतदान प्रतिशत

Fri, 11 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fog removed, sunshine came out, polling percentage increased
शामली, कैराना। कैराना विधानसभा सीट पर छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। सुबह कोहरा छाए रहने के कारण वोटिंग प्रतिशत कम रहा, लेकिन धूप निकलने के बाद वोटिंग भी बढ़ गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.00 बजे 163 मतदान केंद्रों के 355 बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई। धूप निकलने के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी छलांग लगाता नजर आया। सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों, पीएसी व पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके साथ डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव भी बार-बार अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट लगातार विधानसभा के बूथों पर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

कई बूथों पर घंटों खराब रही ईवीएम
मतदान सुबह शुरू होने के बाद कैराना नगर की जैन धर्मशाला में बूथ संख्या 279 पर ईवीएम मशीन करीब एक घंटा खराब रही। जिस कारण मतदान रुका रहा। इसके अलावा इस्लामिया इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 254 व 255 पर भी ईवीएम मशीन करीब एक घंटा खराब रही। सूचना पर पहुंची इकरा हसन की शिकायत पर टेक्निकल टीम ने पहुंचकर 1 घंटे बाद दोनों मशीनों को चालू किया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक दोनों बूथों पर मतदान प्रभावित रहा। इकरा हसन ने बताया कि कई जगह ईवीएम खराब की सूचना मिली। जिसके बाद उनके द्वारा शिकायत की गई, लेकिन काफी समय बाद मशीनों को सही किया गया। इसी का उनको डर था। सभी मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने पहुंचने वाले मतदाताओं को बिना मास्क के मतदान केंद्रों पर एंट्री करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
दोपहर के समय एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि कोतवाली के सामने मोहल्ला आलकला में फर्जी आधार कार्ड बनाकर मतदाताओं को दिए जा रहे है। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बनाया गया पिंक बूथ
चौक बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में प्रशासन की ओर से पिंक मतदान केंद्र बनाया गया। जिस पर बूथ संख्या 319, 320, 321 व 318 शामिल रहें। पिंक बूथ को पिंक कलर के गुब्बारे व फूलों से सजाया गया। जहां पर बच्चों के साथ पहुंचने वाली महिला मतदाताओं के बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा पर एक पिंक बूथ बनाया गया हैं। जहां पर महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई हैं। एक वेटिंग रूम बनाया गया हैं। पीने के पानी की व्यवस्था की गई हैं तथा मतदान करने पहुंचने वाली महिलाओं का स्वागत भी किया गया हैं।
कुछ बूथों पर धीमी गति से चलता रहा मतदान
इस्लामिया इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 258, 256, 257 व 259 पर दिनभर मतदान धीमी गति से चलता रहा। बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइनें लगी रही। कुछ बूथों पर दिनभर मतदान धीमी गति से चलता रहा। जिसके बाद मतदाताओं की ओर से बार-बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। इसी तरह गांव भूरा के बूथ संख्या 198 पर भी मतदान धीमा चलता रहा। बूथ संख्या 197 व 195 पर दोपहर 1 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान रहा। वहीं बूथ संख्या 198 का मत प्रतिशत 40 रहा।

एजेंटों को मतदान केंद्रों से बाहर जाने से रोका
सभी प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट हर बूथ पर तैनात रहा। सभी एजेंटों को बूथों के बाहर रहने को कहा गया। इसके अलावा अगर कोई एजेंट मतदान केंद्र से बाहर घूमता मिला, तो पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने एजेंटों को मतदान केंद्र से बाहर न जाने की चेतावनी दी। जिसके बाद सभी एजेंट मतदान केंद्रों के पास लगी मतदाताओं की लाइनों के पास खड़े होकर मतदाताओं को उनके बूथों की संख्या बताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed