{"_id":"64ac532d065ae5cb3105ff54","slug":"flood-threat-looms-yamunas-water-level-touching-danger-mark-shamli-news-c-26-1-sal1001-5563-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा
विज्ञापन
कैराना में उफान पर बहती यमुना नदी
फोटो समाचार
- तटवर्ती किसानों की फसलों में भरा यमुना का पानी, यमुना किनारे छठ मैय्या का मंदिर व यमुना पुल के पास नया शिव मंदिर भी बाढ़ के पानी से घिरा
- हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार छोड़ा जा रहा पानी, सुबह भी करीब तीन लाख क्यूसेक पानी हुआ डिस्चार्ज
- बाढ़ चौकियां हाई अलर्ट पर, कांवडियों के सुरक्षित स्नान के लिए यमुना में लगायी गई बेरिकेडिंग भी पानी में बही
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना उफान पर पहुंच गई है। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु 231 मीटर को पार कर गया। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में निरंतर छोड़े जा रहे पानी के कारण देर रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार कर जायेगा।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण पिछले 3 दिन से हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। रविवार रात हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 1.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते सोमवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 230.7 मीटर हो गया। इसके बाद लगातार बढ़ते पानी के बीच दोपहर तीन बजे तक जल स्तर पर चेतावनी बिंदू 231 को पार कर गया, जबकि यमुना का खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
हथिनीकुंड बैराज से लगातार बढ़ाकर छोड़ा जा रहा पानी
सोमवार रात एक बजे हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में प्रति सेकंड 2,58,343 क्यूसेक, सोमवार सुबह छह बजे 2,94, 587 क्यूसेक पानी और सुबह आठ बजे 2,79,898 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। ड्रेनेज विभाग के जेई आशू कुमार ने बताया कि सोमवार रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार कर जाएगा।
विज्ञापन
कोट-
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के दो कारण है एक तो वर्षा अधिक हो रही है। दूसरा, हथिनीकुंड़ बैराज से लाखों क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। पुलिस, ड्रनेज विभाग व स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर फ्लड पीएसी बटालियन के दो सेक्सन तैनात किए गये हैं। इसके अलावा प्राइवेट गोताखाेरों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यमुना तट पर जगह जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। रवींद्र सिंह, डीएम शामली
तटवर्ती खेतों व मंदिर के आसपास भरा बाढ़ का पानी
यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार करने के चलते यमुना तट पर पूर्व सीडीओ शंभुनाथ तिवारी द्वारा बनवाया गया छठ मैय्या का मंदिर पानी में आधा डूब गया। इसके अलावा कांवडियों के स्नान के लिए यमुना में की गई बेरिकेडिंग भी बाढ़ के पानी में बह गई। वहीं यमुना पुल के पास स्थित नये शिव मंदिर के चारों और भी बाढ़ का पानी भर गया है। इसके अलावा तटवर्ती फसलों में भी यमुना का पानी भर गया। तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी चार बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटवर्ती गांव के प्रधानों और चौकीदारों को यमुना नदी पर नजर रखने को कहा गया है। रात तक पानी के और बढ़ने की संभावना है।