फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flaws found in primary school

उड़नदस्ता ने प्राथमिक विद्यालय में खामियां मिलीं ं

Wed, 23 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in primary school
प्राथमिक विद्यालय में खामियां मिलीं
विज्ञापन

शामली। मंडल के उपशिक्षा निदेशक राजसिंह यादव के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की गठित उड़न दस्तों ने जिले के प्राथमिक विद्यालय मरगूबगढ़, बीआरसी बनत, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरगूबगढ़ प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खामियां मिली है। उड़न दस्ते ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मरगूबगढ़ में उड़नदस्ता ने पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की चारदीवारी की ऊंचाई कम मिली। एक गेट क्षतिग्रस्त पाया। छात्रों के शौचालय गंदे मिले। टीम को मिड डे मील में गुणवत्ता युक्त मसाले का प्रयोग नहीं मिला। उड़न दस्ते ने बीआरसी बनत कार्यालय का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के टीवी खराब मिले। गीजर की सुविधा नहीं मिली। वार्डन रश्मि को विद्यालय की कमियों को दूूर करने के निर्देश दिए। उड़न दस्ता प्रभारी राज सिंह यादव, सहायक लेखाधिकारी समन्वयक अजय श्रीवास्तव, मंडलीय समन्यक नीरज प्रताप, जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed