फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flaws found in inspection, ANM Cracked

निरीक्षण में मिलीं खामियां, एएनएम को फटकारा

Thu, 28 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 28 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in inspection, ANM Cracked
शामली। डीएम ओपी वर्मा और सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री ने बंतीखेड़ा गांव में मातृ शिशु सप्ताह का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि सप्ताह के तहत प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की जांच होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीकाकरण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को बंतीखेेड़ा गांव के पंचायत घर में मातृ-शिशु सप्ताह का शुुभारंभ डीएम ओपी वर्मा और सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की जांच, बल्ड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच के बारे में जानकारी लेनी चाही तो केंद्र की ब्लड प्रेशर मशीन ही ठप पाई गई।  जिस पर एएनएम को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कर्मी बच्चों को पुष्टाहार अखबार फाड़कर उसमें दे रहे थे, इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। सप्ताह के पहले दिन गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली, टिटनेस के इंजेक्शन, खून की जांच की गई। सीएमओ ने हसनपुर लुहारी, कैडी, गढ़ीपुख्ता के मातृ शिशु सप्ताह की मौके पर जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व बाबरी के क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में डीएम ओपी वर्मा ने खुली बैठक लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया । जिला कृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार, बीडीओ प्रवीण कुमार, पंचायत सचिव मौजूद रहे।


खुली बैठक में पेंशन की जांच करने के बाद कहा कि छूटे हुए पात्रों को भी पेंशन बनाकर लाभ दिया जाए। घर-घर शौचालयों के निर्माण पर भी जोर दिया गया। बाद में डीएम ओपी वर्मा ने बाबरी थाने का औचक निरीक्षण भी किया। इस मौके पर एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed