फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flames erupted by pouring kerosene in bonfire, three scorched

हाथ सेकते हुए झुलसे तीन युवक, गंभीर

Wed, 15 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Flames erupted by pouring kerosene in bonfire, three scorched
थानाभवन (शामली) में अलाव से झुलसा युवक। - फोटो : SHAMLI
अलाव में केरोसिन डालने से भड़की आग, तीन झुलसे
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। चरथावल मार्ग स्थित बुधवार की सुबह फर्नीचर की दुकान में अलाव में केरोसिन डालते समय तीन युवक बुरी तरह झुलस गए। तीनों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर भेज दिया गया है।

सोंहजनी उमरपुर निवासी वाकिल हरड़ फतेहपुर गांव निवासी अहमद और रवि, निवासी मोहल्ला छिपियान थानाभवन कस्बे के ही चरथावल मार्ग स्थित एक फर्नीचर की दुकान में काम करते हैं। बुधवार सुबह तीनों युवक ठंड के चलते लकड़ी जलाकर हाथ सेंक रहे थे। उसी समय इनमें से एक युवक ने आग को तेज करने के लिए उसने केरोसिन डाल दिया। इससे अचानक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया, जिससे तीनों युवक आग की चपेट में आ गए। इस दौरान रवि कपड़ों में आग लगने के बाद सड़क की ओर भाग खड़ा हुआ। इस पर पास में ही रखे युवक रिंकू चावला ने तुरंत रवि के शरीर से कपड़े फाड़े, इस दौरान रिंकू के भी हाथ झुलस गए। इसके बाद आग से झुलसे अन्य दोनों युवकों की आग बुझाकर आसपास के लोगों ने उन्हें कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों में रवि और अहमद की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंत्यूरा ने बताया कि इस संबंध में तीनों के परिजनों की ओर से अब तक न कोई सूचना पुलिस को दी है और न तहरीर। संभवत: ये एक हादसा है यदि कोई शिकायत या तहरीर आती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

थानाभवन (शामली) में अलाव से झुलसा युवक रवि।

थानाभवन (शामली) में अलाव से झुलसा युवक रवि।- फोटो : SHAMLI

थानाभवन (शामली) में अलाव से झुलसा युवक।

थानाभवन (शामली) में अलाव से झुलसा युवक।- फोटो : SHAMLI

थानाभवन क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ गांव में ओवरहेड टैंक के लिए निरीक्षण करते एसडीएम

थानाभवन क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ गांव में ओवरहेड टैंक के लिए निरीक्षण करते एसडीएम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed