Shamli: भैंसा-बुग्गी हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत पांच लोग घायल
Shamli News : शामली में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। संघर्ष में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सौपुर टील में रास्ते पर भैंसा-बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव इस्सौपुर टील निवासी ललित पुत्र सुरेश की भैंसा बुग्गी रास्ते पर खड़ी करने को लेकर गांव के ही माधव ने विरोध कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले।
यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
बताया गया कि संघर्ष में एक पक्ष से ललित, सुशीला व दूसरे पक्ष से माधव, ब्रह्म सिंह और मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग