फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five people including two women were killed in 18 days

जिले में बढ़ा अपराध: 18 दिन में दो महिला समेत पांच लोगों की हुई हत्या

Mon, 23 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five people including two women were killed in 18 days
18 दिन में दो महिला समेत पांच लोगों की हुई हत्या
विज्ञापन

शामली। जिले में अगस्त माह में अपराध बढ़ा है। इस महीने के 18 दिन में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की हत्या की गई। लूट की भी वारदात हुई। पांच दिन पहले कालेज के कर्मचारी की हत्या का खुलासा करना तो पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस पहले तो इसे आत्महत्या का मामला मानती रही, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस हरकत में आई।
अगस्त माह में ये हुई प्रमुख घटनाएं
03 अगस्त: बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा महिला सुनीता की हत्या कर शव जंगल में मिला। महिला तीन दिन से लापता थी। पुलिस ने दो दिन बाद गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

06 अगस्त: झिंझाना क्षेत्र के गांव मन्नूगढ़ में वृद्ध किसान किशन की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई। पुलिस ने दो दिन बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त: कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में दुष्कर्म पीड़िता के मुकदमे की पैरवी करने पर युवक अजय की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच दिन बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

17 अगस्त: शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी इंटर कालेज के कर्मचारी अमित कुमार की गोली मारकर हत्या, पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
21 अगस्त: झिंझाना क्षेत्र के गांव बिडौली में महिला शकुंतला की हत्या, पुलिस किसी आरोपी को नहीं कर पाई गिरफ्तार।
वर्जन.............
जिले में जो भी घटनाएं हुई हैं, उनमें अधिकतर घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ, उसमें पुलिस की टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुकीर्ति माधव, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed