Shamli: प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में तीन सॉल्वर समेत पांच गिरफ्तार
शामली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दौरान पुलिस ने तीन सॉल्वर समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जिले में शनिवार को पहले दिन दोनों पाली में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 13 केंद्रों पर पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच संपन्न हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जिले में शनिवार को पहले दिन दोनों पाली में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 13 केंद्रों पर पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच संपन्न हुई। पहली पाली में देशभक्त इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रशासन की टीम ने पहली पाली में चेकिंग के दौरान अभ्यर्थी संदीप तोमर निवासी मानसरोवर कॉलोनी बड़ौत जनपद बागपत के स्थान पर परीक्षा देने गए अमित कुमार निवासी अमरपुर थाना रूपो जनपद नवादा (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शहंशाह-ए-जादू ओपी शर्मा का निधन, कैंसिल हुआ अंतिम दिवसीय आयोजन
इसी केंद्र पर अभ्यर्थी सोहित कुमार यादव निवासी बसेड़ा खुर्द थाना स्योहारा जनपद बिजनौर के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे रोहित कुमार यादव निवासी दौलतपुर थाना जमालपुर जनपद मुंगेर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस ने अभ्यर्थी संदीप तोमर व सोहित को भी गिरफ्तार कर लिया।

शामली में पीईटी के दौरान पकड़े गए सॉल्वर को ले जाती पुलिस।- फोटो : SHAMLI
दूसरी पाली में आरके इंटर कॉलेज शामली में परीक्षा दे रहे शुभम धीर निवासी गांव सैडभर थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत को गिरफ्तार किया गया। शुभम अपने भाई सौरभ धीर के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
शहर कोतवाली में आरके इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक लोकेंद्र सिंह और देशभक्त इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक विनोद कुमार वर्मा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। परीक्षा के नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान तीन सॉल्वर समेत पांच युवक गिरफ्तार हुए हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।