फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five in Kairana, one nomination paper canceled in Thana Bhavan

कैराना में पांच, थानाभवन में एक नामांकन जांच में निरस्त

Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five in Kairana, one nomination paper canceled in Thana Bhavan
शामली कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच करते एसडीएम बृजेश कुमार व अन्य अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
कैराना में पांच, थानाभवन में एक नामांकन पत्र निरस्त
विज्ञापन

शामली। विधानसभा 2022 के प्रथम चरण के मतदान के लिए कैराना विधानसभा से पांच और थानाभवन विधानसभा चुनाव से एक नामांकन पत्र आरओ-एआरओ ने जांच के बाद निरस्त कर दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 में जिले में 35 प्रत्याशियों के 47 पर्चे जांच में सही पाए गए हैं, जिनमें थानाभवन विधानसभा में 12 प्रत्याशी, शामली में 11, कैराना में 12 प्रत्याशी रह गए हैं।
विधानसभा 2022 के प्रथम चरण के मतदान के लिए गत 14 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कैैराना, शामली,थानाभवन विधानसभा के लिए 41 प्रत्याशियों ने 53 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में कैराना विधानसभा के आरओ संदीप सिंह ने पांच नामाकन पत्र जांच के बाद निरस्त कर दिए। जिनमें सपा की ओर कैैराना विधायक नाहिद हसन का नामांकन पत्र सही माना है। सपा की ओर इकरा हसन का दाखिल नामांकन पत्र निरस्त कर दिया है। आरओ की ओर से आम आदमी पार्टी की ओर तरसपाल निवासी जगनपुर, विकास शील इंसान पार्टी के संजीव कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार भमेड़ी शाहपुर और निर्दलीय प्रत्याशी नफीस अहमद का नामांकन जांच में निरस्त किए गए हैं। थानाभवन विधानसभा चुनाव में आरओ की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में श्वेता सैनी पत्नी सत्य संयम सैनी का नामांकन निरस्त किया गया है। जांच के बाद जिले में 35 प्रत्याशियों के 47 पर्चे रहे गए हैं। जिनमें थानाभवन विधानसभा 12 प्रत्याशियों के 19 पर्चे, शामली विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों के 18 पर्चे, कैराना विधान सभा सीट पर 12 प्रत्याशियों के 20 नामांकन जांच में सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

इकरा के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम
कैराना लगातार चर्चाओं में है नामांकन को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी, लेकिन आज सभी अटकलों पर विराम लग गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कैराना विधायक नाहिद हसन का नामांकन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मंजूर कर लिया गया। नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनकी बहन इकरा हसन के चुनाव लड़ने की चर्चाएं लगातार चल रही थी। लेकिन आज सभी अटकलों पर विराम लग गया है। कैराना विधानसभा क्षेत्र से नाहिद हसन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed