फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five crores received for officers' residences

अधिकारियों के आवासों के लिए मिले पांच करोड़

Wed, 15 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five crores received for officers' residences
शामली र्निमाणाधीन अधिकारियो के आवास - फोटो : SHAMLI
अधिकारियों के आवासों के लिए मिले पांच करोड़
विज्ञापन

शामली। पूर्वी यमुना नहर किनारे जिला मुख्यालय पर तीन साल से अधूरे पड़े कलक्ट्रेट आवासीय भवनों के जल्द पूूूरा होने की उम्मीद है। शासन ने इस परियोजना के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने का शासनादेश जारी किया है। अगले छह माह में डीएम समेत अन्य अधिकारियों के आवास पूूरे हो जाएंगे।

जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे 265 एकड़ भूमि को कलक्ट्रेट के लिए आरक्षित किया गया था। गांव गोहरनी और बधेव के जंगल में 13.27 हेक्टेयर भूमि को अधिकारियों के आवासों के लिए आरक्षित किया गया था। 48 आवासों का मानचित्र तीन फरवरी 2016 को तैयार करके शासन को भेजा गया था। शासन से अधिकारियों के आवासों के लिए 11 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति हुई। इसकी पहली किश्त पांच करोड़ 38 लाख रुपये जारी कर दी थी, इससे आवासों का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ था। धनराशि के अभाव में अधिकारियों के आवास अधूरे पडे़ हुए थे। मंगलवार को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इन आवासों के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये अवमुक्त होने का शासनादेश जारी हुआ है। शासन से धनराशि आने के छह माह में आवासों का निर्माण पूरा हो जाएगा।

शामली र्निमाणाधीन अधिकारियो के आवास

शामली र्निमाणाधीन अधिकारियो के आवास- फोटो : SHAMLI

शामली र्निमाणाधीन अधिकारियो के आवास

शामली र्निमाणाधीन अधिकारियो के आवास- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed