फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fitter dies due to movable in steel factory

स्टील फैक्ट्री में करंट लगने से फिटर की मौत 

Thu, 27 Jul 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 27 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fitter dies due to movable in steel factory
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना रोड पर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित शामली स्टील फैक्ट्री में करंट लगने से फिटर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन और श्रमिक इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर हंगामा किया गया। 
विज्ञापन


बागपत जनपद के गांव लतीफपुर दत्तनगर निवासी संदीप (22) पुत्र सुभाष गिरि शामली स्टील फैक्ट्री में तीन साल से फिटर की नौकरी करता था। बुधवार को जब वह सीढ़ी पर चढ़कर मशीन स्टार्ट कर रहा था, तभी उसे जोरदार करंट लगा। साथी श्रमिकों ने उसको शामली सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन


इसी दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से महाप्रबंधक संजय शर्मा, शामली कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और श्रमिकों को समझा बुझाकर शांत किया। उधर, हादसे की सूचना पर बागपत से संदीप के परिजन भी शामली सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों की मांग थी कि संदीप ही अपने परिवार की आजीविका के लिए नौकरी कर रहा था। उसके परिवार को तीस लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जानी चाहिए। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन ने उचित आर्थिक सहायता दिलाने का भरोस दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed