फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Firing in a land dispute, two injured

जमीन विवाद में फायरिंग, दो घायल

Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Firing in a land dispute, two injured
जमीन विवाद में फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन

चौसाना। सकौती में पांच बीघा कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। दोनों पक्षों के करीब दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव सकौती में रजवंत सिंह पुत्र खड़क सिंह और उपेंद्र कुमार के बीच पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रजवंत सिंह का आरोप है कि उपेंद्र ने सात-आठ लोगों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया और फायर भी किया। वहीं, उपेंद्र पक्ष का आरोप है कि रजवंत व उसके तीन बेटे वहां पहुंचा और फसल काटने को लेकर आपत्ति करते हुए आवेश में आकर गोली चला दी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना में रजवंत और उपेंद्र दोनों घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग का आरोप लगाया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed