{"_id":"d094987ef116a7867b461b6600458eef","slug":"fireworks-will-be-sold-in-vv-inter-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवी इंटर कॉलेज में बेचे जाएंगे पटाखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवी इंटर कॉलेज में बेचे जाएंगे पटाखे
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दीपावली पर बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को सीओ ने व्यापारियों की बैठक लेकर चयनित स्थान पर ही पटाखे बेचने की हिदायत दी। उन्होंने पटाखा बिक्री स्थल पर अग्निशमन उपकरण, रेत और पानी की व्यवस्था करने के निर्देश व्यापारियों को दिए।
सीओ सिटी निशांक शर्मा ने पटाखे बेचने व्यापारियों के साथ बैठक कर बताया कि इस बार पटाखों की बिक्री वीवी इंटर कॉलेज में होगी। यहां केवल वहीं पटाखा व्यापारी बिक्री करेंगे, जिन्हें लाइसेंस दिए जाएंगे। सीओ ने निर्देश दिए कि नौ नवंबर से 11 नवंबर तक पटाखों की बिक्री होगी।
साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि कोई भी निर्धारित स्थान से अलग पटाखों की बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने पटाखा व्यापारियों को बिक्री स्थल पर अग्निशमन यंत्र, रेत और पानी रखने के निर्देश भी दिए। निशांक शर्मा ने कहा कि इसकी व्यवस्था पटाखा विक्रेता को खुद करनी होगी।
विज्ञापन
पटाखा विक्रेताओं ने लाइसेंस मिलने में आ रही समस्याओं से भी सीओ सिटी को अवगत कराया। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने व्यापारियों से फाइल तैयार करने को कहा। ईओ पालिका अमिता वरुण, पवन कुमार, हनी मित्तल, विपिन कुमार, ज्योति प्रसाद, रोहित जैन आदि रहे।