फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fireworks factory caught in the farm

खेत में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fireworks factory caught in the farm
कांधला। थाना पुलिस ने मोहल्ला रायजादगान स्थित एक खेत में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक पौनी बंदूक व 10 तमंचे और 12 अधबने तमंचे भी बरामद किए।
विज्ञापन

सीओ कैराना जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कांधला के मोहल्ला रायजादगान में स्थित ईख के खेत में चलती तमंचा फैक्टरी पकड़ी और तमंचा फैक्टरी को संचालित करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पौनी बंदूक, 10 तमंचे, 12 अधबने तमंचे, तमंचों के पुर्जे, वेल्डिंग मशीन, शिकंजा आदि सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कल्लू पुत्र लाला निवासी मोहल्ला रायजादगान बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी तमंचा बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी कल्लू का चालान कर दिया।
विज्ञापन

--------------
तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने शुक्रवार सुबह यमुना पुल पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान सुनील निवासी गांव चिड़ी थाना लाखन माजरा जिला रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed