फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fire news

Shamli News: पटाखा फैक्टरी में लगी आग, दहला इलाका

Sun, 14 Sep 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
fire news
शामली के कुड़ाना मार्ग पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना मार्ग स्थित भाकियू अराजनीतिक के मंडल अध्यक्ष दुष्यंत मलिक के पोल्ट्री फार्म को किराये पर लेकर चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लग गई। पटाखों के धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहन थमे रहे। वहां काम कर रहे लोग मौके से भाग गए। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी दुष्यंत मलिक का पेट्रोल पंप के सामने पोल्ट्री फार्म है। बरसात में पोल्ट्री फार्म खाली था और उसमें अवैध रूप से बड़े स्तर पर पटाखे बीड़ी बम बनाए जा रहे थे। शनिवार शाम करीब तीन बजे पटाखों में अचानक आग लग गई। आग लगने पर वहां काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैल गई। आग लगने से पटाखों की गूंज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस दौरान वहां काम करने वाले लोग भाग गए। पटाखों की आवाज और धुआं फैलने से कुड़ाना मार्ग पर दोनों तरफ वाहन थमे रहे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मौके पर बड़ी संख्या में जले हुए और बचे पटाखे रखे हुए थे, जिसे देखने से लग रहा था कि वहां पर बड़ी संख्या में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। आग लगने की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, हालांकि माना जा रहा है कि वहां पर खाना बनाते समय या बीड़ी पीते समय आग लगी है। वहां पर कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पोल्ट्री फार्म के मालिक दुष्यंत मलिक ने बताया कि बरसात के दौरान पोल्ट्री फार्म में पानी भरने के कारण उसे खाली कर दिया था। 10 दिन पहले जिला बागपत के गांव शेरपुर लुहारा निवासी भूरा और काला दो भाइयों ने 25 हजार रुपये महीने पर किराये पर इसे दो माह के लिए लिया था। 15 हजार रुपये एडवांस आए थे। उन लोगों ने बताया था कि उन्हें यहां पर खाली गत्ते के डिब्बे रखने हैं। पहले दो दिन तक खाली डिब्बे रखे हुए थे।

इसके बाद वह किसी काम से उत्तराखंड के कोटद्वार गए थे। शनिवार दोपहर को वहां से लौटे थे। आग लगने के बाद उन्हें पटाखों में आग लगने की जानकारी मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed