फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire lit in the boiler at Thanabhavan Sugar Mill

थानाभवन चीनी मिल में बायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित

Fri, 14 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fire lit in the boiler at Thanabhavan Sugar Mill
थानाभवन बजाज शुगर मिल में बॉयलर पूजन कार्यक्रम के दौरान यज्ञ में भाग लेते मिल अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
थानाभवन चीनी मिल में बायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित
विज्ञापन

शामली। जिले की शामली चीनी मिल के बाद बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल में पेराई सत्र चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का विधि विधान से बॉयलर पूजन संपन्न हुआ। मिल के अधिकारियों के अनुसार मिल अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में गन्ना पेराई सत्र शुरू करेगी।
थानाभवन चीनी मिल के बॉयलर हाउस में शुक्रवार सुबह पंडित राजकमल शास्त्री ने मिल के अफसरों से यज्ञ और पूजन विधि विधान से संपन्न कराया। यज्ञ के बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर थानाभवन के यूनिट हेड जेबी सिंह, गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, इंजीनियर हेड अनुपम खरे, उत्पादन हेड आमोद विश्नोई, एचआर हेड शिवचरण पांचाल, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दुर्गेश तोमर, सतीश कुमार पुंडीर, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। चीनी मिल के यूनिट हेड जेबी सिंह ने बताया कि चीनी मिल का नवीन पेराई सत्र अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड अवनीश कुमार चौधरी ने बताया कि ऊन चीनी मिल का बॉयलर पूजन और अग्नि प्रज्ज्वलित कार्यक्रम 20 अक्तूबर को सुबह 11 बजे होगा। चार नवंबर को मिल का नया गन्ना पेराई सत्र चालू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed