फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire in the Collectorate premises, DM-ADM extinguished

कलक्ट्रेट परिसर में लगी आग, डीएम-एडीएम ने बुझाई

Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire in the Collectorate premises, DM-ADM extinguished
शामली कलक्ट्रेट में एडीएम संतोष कुमार सिंह को अग्निकांड से बचाव का प्रशिक्षण देते अग्निशमन विभा - फोटो : SHAMLI
कलक्ट्रेट परिसर में लगी आग, डीएम-एडीएम ने बुझाई
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर आग लग गई। जिसे डीएम जसजीत कौर और एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बुझाया। दरअसल, कलक्ट्रेट में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में अग्निकांड से बचाव का प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी के तहत डीएम और एडीएम को आग बुझाने के तरीके बताए गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा और द्वितीय अग्निशमन अधिकारी आलोक सिंह ने कलक्ट्रेट व तहसील के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा व बचाव के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक किया। डीएम ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को परिवार वालों और परिचितों को भी बताएं। डीएम ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों व इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में भी आयोजित कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने अधिकारियों को कार्यालय में इलेक्ट्रिक फायर, घरेलू गैस सिलेंडर, सीएनजी वाहनों अथवा सोसाइटी आदि में आग लग जाने पर बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार सिंह ने फायर सर्विस टीम के साथ कलक्ट्रेट परिसर में आग पर नियंत्रण का डेमो करके दिखाया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की नेहा दुबे, एलआरसी बाबू आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed