{"_id":"61ad0dbf49e56d492a6c0002","slug":"fire-in-parking-yard-eight-cars-including-ambulance-burnt-shamli-news-mrt567761171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग यार्ड में लगी आग, एंबुलेंस समेत आठ कार जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग यार्ड में लगी आग, एंबुलेंस समेत आठ कार जली
विज्ञापन
शामली कैराना रोड गगन विहार में पार्किग यार्ड में लगी आग को बुझाते अग्नीशमन दल के कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर मोहल्ला गगन विहार में बनाए गए पार्किंग यार्ड में अचानक आग लगने से दो निजी एंबुलेंस समेत आठ कारें जल गईं। आग लगने की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मोहल्ले में आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मची रही। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला के बराबर वाली गली में पीछे की तरफ प्लाट की चहारदीवारी कर उस पर टीन शेड डाली गई है। इसमें कई कार पार्क की गई थीं। रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। लोगों की सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा दमकल की दो बड़ी व दो छोटी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने पानी डालकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि जिस प्लाट में पार्किंग यार्ड बना है, वह गांव पंजोखरा निवासी बिजेंद्र चौहान का बताया गया है। आग लगने से वहां खड़ी दो निजी एंबुलेंस समेत आठ कारें जल गईं, इनमें दो-तीन लग्जरी कार थीं। अंदर एलपीजी सिलिंडर भी मिला, जिसमें आग लगने से पहले ही बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
सीएफओ के मुताबिक जो कार जली हैं, उनमें निजी चिकित्सक खुर्शीद अनवर की तीन कारें और एक कार डॉ. डीएस भटनागर की बताई गई है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या वहां किसी के बीडी सिगरेट पीने के दौरान लगी या अन्य कोई कारण रहा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के बाद ही आग लगने का सही कारण पता चल पाएगा।
गैस रिफलिंग की आशंका
सीएफओ दीपक शर्मा का कहना है कि पार्किंग यार्ड में रखे मिले एलपीजी सिलिंडर से गैर रिफलिंग की भी आशंका है। हो सकता है कि गैस रिफलिंग के दौरान आग लगी हो। यह जांच के बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि जिस समय दमकल कर्मी पहुंचे, उस समय पार्किंग यार्ड का मुख्य दरवाजा खुला था। इससे लग रहा है कि वहां अंदर कोई व्यक्ति था, जो आग लगने के बाद वहां से फरार हो गया। मौके पर कोई व्यक्ति यह नहीं बता पाया कि अंदर क्या है और किस चीज में आग लगी है। दमकल कर्मी जान जोखिम में डालकर अंदर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
--
टायर फटने की धमाके जैसी होती रही आवाज
आग लगने के दौरान बार-बार धमाके की तेज आवाज होती रही, जिससे लोगों को लग रहा था कि अंदर सिलिंडर फट रहे हैं, लेकिन आग बुझने के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला। माना जा रहा है कि कार के टायर आग में जलने के कारण तेज आवाज के साथ फट रहे थे, जिससे धमाके जैसी आवाज हो रही थी।