फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire ignited in boiler with worship in Shamli, Thanabhavan sugar mills

शामली, थानाभवन चीनी मिलों में पूजन के साथ बायलर में अग्नि प्रज्वलित

Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire ignited in boiler with worship in Shamli, Thanabhavan sugar mills
शामली शुगर मिल में बॉयलर पूजन के दौरान हवन करते मिल अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
शामली, थानाभवन चीनी मिलों में पूजन के साथ बायलर में अग्नि प्रज्वलित
विज्ञापन

शामली। नए पेराई सत्र 2021-22 के जिले की बजाज समूह की थानाभवन और सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल में बायलर अग्नि प्रज्वलित करके विधिवत पूजन किया गया। हालांकि चीनी मिलों ने पेराई सत्र की तिथि घोषित नहीं की गई, मगर चीनी मिल अधिकारियों ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक चीनी मिल चलने का दावा किया है।
उत्तर प्रदेश शासन ने बीस से लेकर 25 अक्तूबर तक चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नए पेराई सत्र के मद्देनजर शामली सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल में मंगलवार को बायलर में अग्नि प्रज्वलित कराई गई। पंडित द्वारा विधि विधान से हवन पूजन संपन्न कराया गया। इस मौके पर शामली मिल के चीफ आपरेटिव आफिसर आरबी खोखर, जीएम इंजीनियरिंग अशोक कुमार गुप्ता, जीएम प्रोडक्शन पंकज अग्रवाल, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक करणपाल सरोहा, सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल मेें भी मंगलवार को ही बायलर में अग्नि प्रज्वलित करके विधि विधान से पूजन किया गया। इस मौके पर बजाज समूह थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह, इंजीनियरिंग विभाग के जीएम श्रवण कुमार, एचआर हैड शिवकुमार, एकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा समेत विभागों के अन्य अफसर मौजूद रहे। बजाज समूह के थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह ने बताया कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में थानाभवन मिल का पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। शामली चीनी मिल ेके सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शामली चीनी मिल का नया पेराई सत्र अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में शुरुआत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन मिल का पेराई सत्र 30 अक्तूबर को शुरू होगा
राणा समूह की सुपीरियर ग्रेन प्राईवेट लिमिटेड ऊन चीनी मिल का बायलर पूजन गत 30 सितंबर को हो चुका है। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि ऊन चीनी में बायलर पूजन हो चुका है, पेराई सत्र 30 अक्तूबर को शुरू करने की घोषणा की जा चुकी है।

शामली शुगर मिल में बॉयालर पूजन के दौरान हवन के दौरान मौजूद कर्मचारी।

शामली शुगर मिल में बॉयालर पूजन के दौरान हवन के दौरान मौजूद कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI

शामली शुगर मिल में बॉयलर पूजन के दौरान भजन प्रस्तुत करता गायक।

शामली शुगर मिल में बॉयलर पूजन के दौरान भजन प्रस्तुत करता गायक। - फोटो : SHAMLI

शामली शुगर मिल के बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलित करते मिल अधिकारी।

शामली शुगर मिल के बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलित करते मिल अधिकारी। - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed