फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire caused by short circuit in transformer, major accident averted

ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit in transformer, major accident averted
झिंझाना। कस्बे के डेयरी चौक पर यात्री प्रतीक्षालय के बराबर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने पानी की बाल्टियों से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब तीन घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। जेई सुनील कुमार ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर 400 एंपियर का था और आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फिलहाल नगर पंचायत से मोबाइल ट्रांसफार्मर लेकर आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed