फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire burns the offices of two executive engineers

आग से दो विद्युत अधिशासी अभियंताओं के कार्यालय जले

Wed, 11 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire burns the offices of two executive engineers
शामली कैराना रोड पर अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय में आग लगने से जला रिकार्ड। - फोटो : SHAMLI
आग से दो विद्युत अधिशासी अभियंताओं के कार्यालय जले
विज्ञापन

शामली। गांव खेड़ीकरमू स्थित विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता द्वितीय व अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय में मंगलवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे पुराना सभी रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से कार्यालय के कंप्यूटर, फर्नीचर आदि सामान राख हो गया। इस हादसे में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू के स्थित विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता प्रथम व द्वितीय कार्यालय में देर रात करीब दो बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। रात में कार्यालय से आग की लपटें व धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। जिसके बाद पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग लगने से अधिशासी अभियंता प्रथम व द्वितीय कार्यालय में रखा पुराना रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गया है। इसके अलावा कार्यालय में करीब आठ कंप्यूटर, फर्नीचर, पंखे, अलमारी सहित सभी सामान जल गए। अधिशासी अभियंता द्वितीय ब्रह्मपाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से कार्यालय में आग लगने से करीब 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन तक बाधित रहेगा कार्य
अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय के एक हिस्से में जिसमें खंड कार्यालय का लेखा अनुभाग, सामान्य अनुभाग, मानचित्र, डायरी व डिस्पेच, निजी नलकूप आदि लिपिकीय कार्य किए जाते थे। शॉर्ट सर्किट होने से अधिकतर सरकारी फाइल जलकर राख हो गईं हैं। विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय में रखे नलकूप, छापा मारी व आरसी से संबंधित कागजात जल गए। कार्यालय में आग लगने से कुछ दिनों तक कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।

पुराना रिकॉर्ड जलने से संदेह के घेरे में घटना
एक्सईएन कार्यालय में लगी आग में पुराना सारा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। जिसमें नलकूप, छापेमारी व आरसी से जुड़े कागजात थे। ऐसे में इस घटना को संदेह की नजरों से भी देखा जा रहा है। हालांकि एक्सईएन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप निराधार हैं। अब ज्यादातर रिकॉर्ड ऑनलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed