फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR will be lodged against the absentee workers

गैरहाजिर कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the absentee workers
शामली जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर मतदान कर्मियो को प्रशिक्षण देते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चार दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन 27 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। डीएम जसजीत कौर ने अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भैंसवाल रोड स्थित न्यू विकास भवन के निकट जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पीठासीन अधिकारी- मतदान अधिकारियों का प्रथम एवं द्वितीय चरण में प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन दोनों सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 27 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जो भी नियम कानून ट्रेनर्स द्वारा आपको बताए जा रहे हैं उनको भलीभांति अच्छे से समझ लें।
विज्ञापन

कर्मियों को कोई प्रश्न है वह मास्टर ट्रेनरों के सम्मुख रखकर समाधान कर ले। सभी बूथों पर समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सभी के पास उच्च अधिकारियों एवं ट्रेनर्स के नंबर उपलब्ध हो। सभी मतदान बूथों पर कॉविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। डीएम ने चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा एवं कंडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित मलिक मौजूद रहे।

शामली नवोदय  विद्यालय में मतदान कर्मियो जानकारी देते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी

शामली नवोदय विद्यालय में मतदान कर्मियो जानकारी देते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी- फोटो : SHAMLI

शामली नवोदय  विद्यालय में  प्रशिक्षण लेते मतदान कर्मी

शामली नवोदय विद्यालय में प्रशिक्षण लेते मतदान कर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed