फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR filed against five persons including Andhra Bank manager for fraud

Shamli News: धोखाधड़ी में आंध्रा बैंंक के प्रबंधक समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against five persons including Andhra Bank manager for fraud
- किशोरी को बालिग दर्शाकर फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर रुपये निकालने का आरोप
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर आदर्श मंडी थाने में दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सिलावर गांव के किसान शरण वीर सिंह ने धोखाधड़ी से मृतक महिला का खाता बंद कराकर किशोरी को नॉमिनी दर्शाते हुए उसके खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में आंध्रा बैंंक के प्रबंधक, कर्मचारी और पिता, पुत्री समेत पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिलावर गांव के रहने वाले शरण सिंह ने कोर्ट में लगाई याचिका में कहा कि उनकी भाभी सविता की मौत चार मई 2021 को हो गई थी। जबकि उनके पुत्र प्रशांत की मृत्यु सात अप्रैल 2009 को हो चुकी है। प्रशांत की पत्नी सोनिया का पुन: विवाह नीरज से वर्ष 2009 में हो गया था। सोनिया को एक पुत्री 20 फरवरी 2010 में हुई। भाभी सविता का सिलावर गांव के आंध्रा बैंक शाख में बचता खाता था। खाता खुलवाते समय उन्होंने अपना कोई भी नोमिनी नहीं बनाया था।
विज्ञापन

सविता की मृत्यु 4 मई 2021 को हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद सोनिया, नीरज, किशोरी निवासी दुल्हेरा जिला मुजफ्फरनगर ने 25 मई 2021 में सविता की मृत्यु के बाद तत्कालीन शाख प्रबंधक आंध्रा बैंक शाखा सिलावर हाल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व कर्मचारी ने सोनिया, नीरज आदि ने कूटरचित करके किशोरी को बालिग दर्शाते हुए नोमिनी बनाकर सविता का एकाउंट बंद करा दिया और किशोरी का खाता खुलवाकर सोनिया के एकाउंट का पैसा किशोरी के खाते में ट्रांसफर करा लिया। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मामले की शिकायत कई बार आदर्श मंडी थाने पर की गई मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर शाहपुर के दुलहेरा निवासी सोनिया, उसके पति नीरज रघुवंशी, किशोरी, आदर्श मंडी क्षेत्र के सिलावर के आंध्रा बैंक शाखा के तत्कालीन बैंक प्रबंधक, बैंक कर्मचारी आंध्रा बैंक शाखा, हाल यूनियन बैंक शाखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed