फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Find private and roadways buses will not be available from 8 to 11 February

8 से 11 फरवरी तक ढूंढें नहीं मिलेंगी प्राईवेट और रोडवेज बस

Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Find private and roadways buses will not be available from 8 to 11 February
शामली। जिले में 8 से 11 फरवरी तक प्राईवेट और यूपी रोडवेज की ज्यादातर बसें विधानसभा चुनाव के मतदान में अधिग्रहीत हो जाने से यात्री पैदल हो जाएंगे। इसलिए अगले तीन दिन के लिए प्राईवेट - यूपी रोडवेज बसों के भरोसे न रहें। तीन चार दिन यात्रियों के लिए मुसीबत भरे दिन रहेंगे।
विज्ञापन

दस फरवरी को होने वाले विधानसभा के मतदान के मद्देनजर एआरटीओ मुंशीलाल के मुताबिक विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए 1700 प्राईवेट वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए एक सप्ताह पूर्व अधिग्रहण नोटिस जारी किए थे। नोटिस जारी करके छह और सात फरवरी को प्राईवेट वाहनों स्वामियों को समय दिया गया था, लेकिन अभी तक चुनाव के लिए बुलेरो का अधिग्रहण नहीं हुआ है। बुलेरो स्वामियों को आठ फरवरी तक समय दिया गया है। विधानसभा मतदान के लिए यूपी रोडवेज की 193 बसें अधिग्रहीत होने के बाद आगामी 8, 9 10, 11 फरवरी को मुख्य मार्गों पर प्राईवेट व रोडवेज बसों का टोटा हो जाएगा। सवारियों को प्राईवेट बस ढूंढें नहीं मिलेगी। मुजफ्फरनगर-शामली प्राईवेट बस के एजेंट योगेंद्र कुमार ने बताया कि शामली जिले में कुल प्राईवेट बसें 135 है। जिनमें मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग की 86 और शामली-लोनी मार्ग की 45 बसें हैं। लोनी-शामली मार्ग बस यूनियन के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए आठ से लेकर दस फरवरी तक उनकी 15 मिनी बसें शामली और 34 बसें बागपत के लिए अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर रीजन की 193 यूपी रोडवेज की बस दस मार्च तक अधिग्रहण
सहारनपुर रीजन के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि सहारनपुर रीजन में कुल 564 बसों में से दस फरवरी होने वाले मतदान के मद्देनजर यूपी रोडवेज सहारनपुर रीजन की कुल 193 यूपी रोडवेज की बसों को अधिग्रहण किया है। जिसमें सहारनपुर की 50, मुजफ्फरनगर की 68, छुटमलपुर की 23 और खतौली की 48 बसें शामिल है। उन्होंने बताया कि अधिग्रहीत की गई बस 10 मार्च के बाद जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर रीजन के रोडवेज डिपो
-डिपो पर उपलब्ध बस
-शामली-24
-गंगोह-30
-सहारनपुर-180
-छुटमलपुर-50
-मुजफ्फरनगर-200
-खतौली -80
कुल बस - 564
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed