फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Finance treasury officer did not appear before ADM, notice will be issued

एडीएम के समक्ष नहीं पेश हुए वित्त कोषाधिकारी, नोटिस जारी होगा

Sun, 06 Nov 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Finance treasury officer did not appear before ADM, notice will be issued
एडीएम के समक्ष नहीं पेश हुए वित्त कोषाधिकारी, नोटिस जारी होगा
विज्ञापन

शामली। खिजरपुर गांव के प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक राकेश शर्मा के प्रकरण में जांच अधिकारी एडीएम संतोष कुमार सिंह के समक्ष वित्त लेखाधिकारी के रिटायर्ड होने के बाद पेश नहीं हुए। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिटायर्ड वित्त लेखा अधिकारी को उनके घर नोटिस भेजकर तामील कराया जाएगा।
लिसाढ़ गांव के मजरा खिजरपुर प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक राकेश शर्मा ने गत 17 अक्तूबर को डीएम जसजीत कौर के समक्ष पेश होकर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों पर सवालिया प्रश्न लगाकर अवैध निलंबन का वेतन व अन्य देय के भुगतान में 30 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। बीएसए, कोषाधिकारी व अन्य अफसरों की जांच कराकर पांच साल का 40 लाख रुपये वेतन और दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक राकेश शर्मा गत सोमवार एडीएम संतोष कुमार सिंह के समक्ष पेश हुए थे। जांच के दौरान निलंबन संबंधी दस्तावेज, उच्च न्यायालय इलाहाबाद का आदेश, बीएसए, वित्त लेखा व कोषाधिकारी की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की थी। एडीएम संतोष कुमार की ओर से बीएसए, वित्त लेखा एवं कोषाधिकारी को नोटिस जारी करके आगामी चार नवंबर को कलक्ट्रेट में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम के समक्ष बीएसए ने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराये थे, लेकिन वित्त लेखाधिकारी रिटायर्ड होने के बाद एडीएम के यहां पेश नहीं हुए। एडीएम के मुताबिक बीएसए के कथन और सहायक अध्यापक के साक्ष्य का अध्ययन करने के बाद रिटायर्ड लेखा वित्त अधिकारी को घर नोटिस भेजकर तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed