फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight over not given to vote

वोट देने से इंकार करने पर मारपीट कर घायल किया

Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fight over not given to vote
वोट देने से मना करने पर मारपीट
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर में एक प्रत्याशी के समर्थकों ने गांव के कई लोगों पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया। इन लोगों के मना करने पर प्रत्याशी समर्थकों ने तीन लोगों को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर निवासी युधिष्ठिर ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार दोपहर में अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच गांव के ही एक प्रत्याशी के कुछ समर्थक वहां आए और अपने प्रत्याशी के पक्ष में 26 अप्रैल को वोट देने का दबाव देने लगे। पीड़ित ने वोट देने से मना किया तो आरोप है कि चारों लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर पीड़ित के परिवार के रोहित व मंगलू भी मौके पर आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने रोहित और मंगलू को भी लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed