{"_id":"62deb75adf7703189f5437ca","slug":"fight-between-kanwariyas-after-being-collision-by-two-bikes-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: आपस में भिड़ी कांवड़ियों की बाइक, जमकर चले लात-घूसे, फिर पुलिस ने ऐसे निपटाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: आपस में भिड़ी कांवड़ियों की बाइक, जमकर चले लात-घूसे, फिर पुलिस ने ऐसे निपटाया मामला
Mon, 25 Jul 2022 09:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:02 PM IST
सार
कांवड़ियों की बाइक आपस में भिड़ने पर मारपीट हो गई। इसके बाद कांवड़ियों में जमकर लात-घूंसे चले। वहीं लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
आपस में भिड़े कांवड़िए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली शहर में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर बाइक भिड़ने पर डाक कांवड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह कांवड़ियों को समझाकर आगे के लिए रवाना किया। कांवड़ियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब सात बजे डाक कांवड़ियां अपने वाहनों से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत की तरफ जा रहे थे। जब वे वीवी इंटर कॉलेज रोड पर फव्वारा चौक से पहले पहुंचे तो अलग-अलग स्थानों के डाक कांवड़ियों की बाइक आपस में भिड़ गई। बाइक भिड़ने पर कांवड़ियों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की सरेआम मार्ग पर कांवड़ियों के बीच मारपीट और लात-घूसे जमकर चले। इस दौरान हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: डीजे बजाने पर नहीं हुई हार-जीत तो भिड़ गए कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर किसी तरह शांत किया और उन्हें आगे के लिए रवाना किया। कांवड़ियों के बीच हुई मारपीट का लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।