फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight between kanwariyas after being collision by two bikes in Shamli

Shamli: आपस में भिड़ी कांवड़ियों की बाइक, जमकर चले लात-घूसे, फिर पुलिस ने ऐसे निपटाया मामला

Mon, 25 Jul 2022 09:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Jul 2022 09:02 PM IST
सार

कांवड़ियों की बाइक आपस में भिड़ने पर मारपीट हो गई। इसके बाद कांवड़ियों में जमकर लात-घूंसे चले। वहीं लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Fight between kanwariyas after being collision by two bikes in Shamli
आपस में भिड़े कांवड़िए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली शहर में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर बाइक भिड़ने पर डाक कांवड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह कांवड़ियों को समझाकर आगे के लिए रवाना किया। कांवड़ियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब सात बजे डाक कांवड़ियां अपने वाहनों से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत की तरफ जा रहे थे। जब वे वीवी इंटर कॉलेज रोड पर फव्वारा चौक से पहले पहुंचे तो अलग-अलग स्थानों के डाक कांवड़ियों की बाइक आपस में भिड़ गई। बाइक भिड़ने पर कांवड़ियों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की सरेआम मार्ग पर कांवड़ियों के बीच मारपीट और लात-घूसे जमकर चले। इस दौरान हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: डीजे बजाने पर नहीं हुई हार-जीत तो भिड़ गए कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर किसी तरह शांत किया और उन्हें आगे के लिए रवाना किया। कांवड़ियों के बीच हुई मारपीट का लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से  वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed