{"_id":"5ff204968ebc3e3b850d0210","slug":"fierce-fire-in-the-drain-of-industrial-area-shamli-news-mrt518749535","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र के नाले में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में लगी भीषण आग
विज्ञापन
शामली औद्योगिक क्षेत्र के नाले में लगी आग
- फोटो : SHAMLI
शामली। कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले नाले में दोपहर को भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक काले धुएं के गुब्बार के साथ आग लगी रही। इससे वहां पर किसी ज्वलनशील पदार्थ या तेल बिखरा होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही खुद ही आग बुझ गई।
रविवार दोपहर को औद्योगिक क्षेत्र कैराना रोड के नाले के किनारे झाड़ियों में आग लग गई। इसके बाद नाले में भरे पानी के ऊपर आग फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। आग से काला धुआं उठने से औद्योगिक क्षेत्र में आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। इस घटना की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही करीब आधा घंटे बाद आग खुद बुझ गई। आग लगने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन सही कारण का पता नहीं चल सका।
बूंदाबांदी से मौसम में नमी होने के बाद जिस तरह से आग लगी है, इससे माना जा रहा है कि वहां कोई ज्वलनशील पदार्थ या तेल वहां पहले से बिखरा हुआ था। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने के कारण का सही पता चल सकेगा। फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के नाले में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ी रवाना होने से पहले ही आग बुझने की सूचना आ गई थी। शामली इंडस्ट्रीयल स्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल का कहना है कि दोपहर में नाले में आग लगी थी। आग से कसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कोट
आग लगने के कारणों की जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम बनाई जाएगी। अगर वहां कोई ज्वलनशील पदार्थ पाया जाता है तो जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - जसजीत कौर, डीएम।

शामली औद्योगिक क्षेत्र के नाले में लगी आग- फोटो : SHAMLI