{"_id":"6a0b6cd1db853969900dd920","slug":"fierce-competition-for-admission-to-bsc-agriculture-shamli-news-c-26-1-aur1003-165680-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए मारामारी
Tue, 19 May 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 19 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनपद में इस बार बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मारामारी मचने वाली है, क्योकि जनपद के केवल आरके पीजी कॉलेज में ही इस संकाय में दाखिले हो सकते है।
जनपद के पांच राजकीय और एडेड कॉलेजों में से केवल शामली के आरके पीजी कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर संकाय में 160 सीटों पर दाखिले होते है। जनपद के आरके इंटर कॉलेज शामली, जय सीताराम इंटर कॉलेज झिंझाना, नेशनल इंटर कॉलेज कांधला और हिंदू इंटर कॉलेज कांधला में इंटरमीडिएट में एग्रीकल्चर संकाय संचालित है। इन सभी इंटर कॉलेजों में 250 से अधिक छात्रों ने इस वर्ष इंटर की पढ़ाई पूरी की है। यह सभी छात्र बीएससी एग्रीकल्चर में पंजीकरण करा रहे है।
इसके साथ ही एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए जनपद बरेली, रामपुर और शाहजंहापुर जनपद के छात्र भी हर वर्ष पंजीकरण कराते है। जिसके बाद कॉलेज में 160 सीटों के सापेक्ष हर वर्ष लगभग आठ से 10 गुणा अधिक पंजीकरण होते रहे है।
विज्ञापन
आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य और एग्रीकल्चर विभाग के विभागाध्यक्ष एमके जल्ली ने बताया कि शामली के अलावा मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी एग्रीकल्चर संकाय एक-एक कॉलेज में ही संचालित है। इस वर्ष भी 1500 से अधिक पंजीकरण की उम्मीद है। जिसके चलते दाखिले के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी मारामारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इंटर में बायो विषय रखने वाले भी कुछ छात्र बीएससी एग्रीकल्चर में ही पंजीकरण कराते रहे है। जिस कारण पंजीकरण की संख्या अधिक हो जाती है।