फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fever death of the brother - sister

बुखार से भाई-बहन की मौत

Mon, 26 Oct 2015 12:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 26 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fever death of the brother - sister
जलालाबाद। आठ दिन में बुखार से भाई बहन की मौत हो गई। परिजनों ने  इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने चिकित्सक के क्लीनिक पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। गुस्साए परिजनों ने  क्लीनिक के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला हरिनगर निवासी विनोद के परिवार पर बुखार ने कहर बरपाया है। विनोद के अनुसार 16 अक्तूबर को उसकी 11 साल की बेटी साक्षी की बुखार से कारण क स्बे के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे शामली रेफर कर दिया गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। 21 अक्तूबर को उसका बड़ा बेटा विशाल बुूखार की चपेट में आया था, उसे भी  परिजन जलालाबाद उक्त चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन


 परिजनों के अनुसार दो दिन भर्ती रखने के बाद चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए शामली भेज दिया, लेकिन शामली में चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए पानीपत ले जाने की सलाह दी। उन्होंने पानीपत में उसे भर्ती कराया जहां शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई। इस मौत से परिजन गुस्सा गए। उन्होंने जलालाबाद कस्बे के निजी चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप था कि उक्त चिकित्सक ने दोनों बच्चों को अपने यहां भर्ती करके इलाज के नाम पर उनसे रुपये ऐंठे। यदि वह अपने यहां भर्ती करने की बजाय उन्हें बाहर भेज देता तो शायद बच्चों को बचाया जा सकता था। उसकी इसी लापरवाही की वजह से बच्चों की मौत हुई है।

परिजनों ने उक्त चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थानाभवन थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाभवन पुलिस ने बताया कि उक्त चिकित्सक के यहां दबिश दी गई, लेकिन उसका क्लीनिक  बंद मिला।


उक्त चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन है या नहीं? इसकी जानकारी चिकित्सक के कागजात के आधार पर ही संभव होगी। इस संबंध में सीएमओ से वार्ता के प्रयास किए गए लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। उधर आठ दिनों में दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है। मोहल्लावासी भी शोक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed