फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Festivities on farmers' Shamli Sugar Mill

किसानों का शामली शुगर मिल पर जमकर हंगामा

Tue, 27 Feb 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 27 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Festivities on farmers' Shamli Sugar Mill
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसानों में मिल प्रबंधन के रवैये को लेकर आक्रोश व्याप्त है । सोमवार को किसानों ने अपर दोआब शुगर मिल शामली के यूनिट हेड के कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। कहा कि त्योहार सिर पर आ गया है, किसानों के पास पैसा नहीं है, आखिर भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। मिल के अधिकारियों ने कहा कि चीनी की बिक्री अपेक्षित नहीं हो पा रही है, जिस कारण भुगतान में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


सोमवार को गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह बहावड़ी, भाकियू नेता पप्पू मलिक कुडाना, कालखंडे खाप के चौधरी संजय सिंह, बाबा सूरजमल, सतपाल पहलवान, धर्मवीर निर्वाल, देवराज पहलवान, सुनील मुखिया, संजीव पंवार, महिपाल सिंह, सुखबीर राठी, जगबीर सिंह, प्रदीप सिंह आदि एकत्र होकर अपर दोआब शुगर मिल शामली के यूनिट हेड आरबी खोखर से मिलने पहुंचे। कार्यालय में बैठकर ही उनसे बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि अभी तक शुगर मिल ने दिसंबर माह का भुगतान भी नहीं किया है, जिस कारण किसानों के सामने परेशानी हो रही है। यूनिट हेड ने किसानों से कहा कि एक से सात दिसंबर तक का भुगतान मंगलवार तक करा दिया जाएगा, लेकिन
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने 15 दिन के भुगतान की मांग की। इस बात को लेकर किसानों और मिल अधिकारियों के बीच गहमागहमी हो गई। बाद में किसानों को समझाबुझाकर शांत कर लिया गया। शुगर मिल के महाप्रबंधक (केन) डाॅ. कुलदीप सिंह पिलानिया ने बताया कि मंगलवार तक एक दिसंबर से सात दिसंबर तक का भुगतान भेज दिया जाएगा।


तीन चीनी मिलों पर करीब 320 करोड़ बकाया
अपर दोआब शुगर मिल शामली द्वारा 21 फरवरी तक 69.69 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई, जिसके 199 करोड़ 29 लाख रुपये के सापेक्ष 79 करोड़ 40 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया। थानाभवन शुगर मिल ने 87.56 लाख क्विंटल गन्ना खरीदकर 244 करोड़ 68 लाख रुपये के सापेक्ष 109 करोड़ 49 लाख रुपये का भुगतान किया। वहीं, ऊन शुगर मिल द्वारा 47.91 लाख क्विंटल गन्ना खरीदकर 130 करोड़ 29 लाख रुपये के सापेक्ष 62 करोड़ 17 लाख रुपये का भुगतान किया। इस लिहाज से शामली शुगर मिल पर करीब 119.89 करोड़, थानाभवन शुगर मिल पर 135.19 करोड़ और ऊन शुगर मिल पर 68.12 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed