फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Festival in air rifle, Sahil became champion in pistol

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से मिलेगी सफलता: एसपी

Wed, 23 Dec 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Festival in air rifle, Sahil became champion in pistol
शामली झिंझाना रोड स्थित एमएस फार्म पर रजत निर्वाल मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रतियोगिता ? - फोटो : SHAMLI
एयर रायफल में उत्सव, पिस्टल में साहिल बने चैंपियन
विज्ञापन

शामली। शामली रायफल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तृतीय रजत निर्वाल मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का सोमवार रात समापन हो गया। एयर रायफल में उत्सव मलिक और एयर पिस्टल में साहिल प्रथम स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शहर के करनाल रोड स्थित बैंकट हॉल में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी सुकीर्ति माधव ने खिलाड़ियों से कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश विकल ने कहा कि हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे रास्ते को चुनना चाहिए।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में एयर रायफल आइएसएसएफ में चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे उत्सव मलिक शामली को नकद पुरस्कार व शहीद मोहर सिंह ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे ऋत्विक पाल शामली और तीसरे स्थान पर रहे आदित्य कुमार रुड़की को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एयर पिस्टल आइएसएसएफ वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन बने साहिल बागपत को को नकद पुरस्कार व शहीद शाहमल सिंह ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे बॉबी कौशिक बागपत को व तीसरे स्थान पर खुशी तोमर को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर रायफल एनआर वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन बने चिराग गेरा सोनीपत को नकद पुरस्कार राशि और शहीद प्रदीप प्रजापति ट्रॉफी दी गई। दूसरे स्थान पर अंश बिजनौर, तीसरे स्थान पर तनवीर चौधरी को नकद पुरस्कार दिया गया। एयर पिस्टल एनआर वर्ग में प्रथम रहे देवांशु राणा बागपत को नकद पुरस्कार राशि व शहीद अमित कोरी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर अक्षत शर्मा को, तीसरे स्थान पर निखिल नागर को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के एयर रायफल आइएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में आदित्य सिंह रुड़की प्रथम, सुमित तोमर बागपत द्वितीय, उत्सव मलिक शामली तृतीय, एयर रायफल आइएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में ऋत्विक पाल शामली प्रथम, विकास पाल सहारनपुर द्वितीय व रोहित कुमार शामली तृतीय स्थान पर रहे।
एयर रायफल आइएसएसएफ जूनियर महिला वर्ग में प्राची तोमर बागपत प्रथम, दिया चौधरी बागपत द्वितीय, अनु सोनीपत तृतीय स्थान पर रही। एयर रायफल आइएसएसएफ यूथ पुरुष वर्ग में पीयूष शर्मा शामली प्रथम, अजय मलिक शामली द्वितीय, कुणाल मलिक शामली तृतीय स्थान पर रहे। एयर रायफल आइएसएसएफ महिला यूथ वर्ग में प्रमीत सोनीपत प्रथम, शिल्पी गाजियाबाद द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। एयर पिस्टल आइएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में मोनू कुमार बागपत प्रथम, अक्षय कुमार शामली द्वितीय, बॉबी कौशिक तृतीय स्थान पर रहे।
एयर पिस्टल आइएसएसएफ महिला वर्ग में अनु वत्स पानीपत प्रथम, युविका तोमर बागपत द्वितीय, स्नेहा शर्मा मेरठ तृतीय, एयर पिस्टल आइएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में साहिल बागपत प्रथम, राजन तोमर मुजफ्फरनगर द्वितीय, विपुल मेरठ तृतीय, आइएसएसएफ जूनियर महिला वर्ग में संजीता सोनीपत प्रथम, अनुशिका चौधरी मुजफ्फरनगर द्वितीय, शिवानी चौधरी तृतीय, आइएसएसएफ यूथ पुरुष वर्ग में चिराग शर्मा बागपत प्रथम, सुजल द्वितीय, युवराज चौधरी गाजियाबाद तृतीय स्थान पर रहे।
आइएसएसएफ यूथ महिला वर्ग में खुशी तोमर बागपत प्रथम, अनुशिका चौधरी मुजफ्फरनगर द्वितीय, सताक्षी नागर तृतीय स्थान, एयर पिस्टल एनआर पुरुष वर्ग में देवांशु राणा बागपत प्रथम, मोहित चौधरी मेरठ द्वितीय, सावन कुमार बागपत तृतीय, एयर पिस्टल एनआर महिला वर्ग में ज्योति उज्ज्वल मुजफ्फरनगर प्रथम, अनन्या मिश्रा द्वितीय, ममता सोनीपत तृतीय स्थान पर रही।

सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कोच डा. राजपाल सिंह ने की और संचालन मुकेश चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डा. सतेंद्र वर्मा, क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष डा. संदीप त्यागी, जिला प्रभारी क्रीड़ा भारती कपिल त्यागी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला प्रचारक विराट, अभिनव निर्वाल, अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज विपिन राणा, सुधीर तोमर, तपन मलिक, मनोज तोमर, विवेक आत्रेय, मनीष चौधरी, देवेंद्र सिंह, अमित श्योराण, आशीष मलिक, अनुभव स्वामी, गौरव पंवार, हर विजय राणा, दीपक बालियान, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली झिंझाना रोड स्थित एमएस फार्म पर रजत निर्वाल मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रतियोगिता ?

शामली झिंझाना रोड स्थित एमएस फार्म पर रजत निर्वाल मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रतियोगिता ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed