{"_id":"6178526c0e03fd4b6f3d5b35","slug":"fertilizer-shortage-in-the-district-shamli-news-mrt562421774","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों में नहीं है खाद का स्टॉक, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों में नहीं है खाद का स्टॉक, किसान परेशान
शामली गन्ना समिति के गोदाम में रखे खाद के कटटे
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली/ कैराना/ बाबरी। फसल उत्पादन बढ़ाकर सरकार किसानों की आय को दोगुना करने का दावा भले ही कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। इन दिनों आलू की बुवाई किसानों को करनी है, लेकिन जनपद में खाद की किल्लत है। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद देने के लिए जनपद में 29 सहकारी समिति हैं। 3 गन्ना समिति हैं, जिनके 18 केंद्र हैं। ज्यादातर समितियों के पास इन दिनों उर्वरक नहीं है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
गन्ना सहकारी समिति शामली पर पिछले पांच माह से एनपीके नहीं है। डीएपी होने के बावजूद किसानों को नहीं दिया जा रहा है। इसका कारण क्रेडिट लिमिट न बनना बताया जा रहा है। यूरिया के 1900 बोरे हैं, जबकि डीएपी के 300 बोरे उपलब्ध हैं। जसाला में पीसीएफ 675 डीएपी, 675 एनपीके और यूरिया 310 बोरे हैं। कैराना क्षेत्र में 3 सहकारी समितियां हैं। जिनमें से 2 समितियों के पास डीएपी खाद का स्टाक खत्म हो गया है। जबकि एक समिति में खाद का स्टाक कम मिला। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मलकपुर स्थित सहकारी समिति पर डीएपी खाद के केवल दो ही बोरे ही उपलब्ध थे। समिति के लिपिक अंसार चौहान ने बताया कि दो दिन पहले भी खाद का स्टाक खत्म होने पर सोमवार शाम ट्रक से 500 खाद के बोरे आए थे। जिनमें से केवल दो ही बोरे बचे हैं। बुधवार शाम तक खाद के बोरे आने की संभावना है। यूरिया का स्टाक पूरा है। वहीं गांव भूरा की सहकारी समिति के श्याम सिंह ने बताया कि रविवार को यहां पर खाद का स्टाक खत्म हो गया था। करीब 10 किसान खाद लेने के लिए आए थे। जिन्हें कल आने की बात कह कर वापस भेज दिया गया। आज शाम तक खाद आने की संभावना है। ऊंचा गांव सहकारी समिति पर डीएपी खाद के केवल 39 बोरे ही थे। समिति के एमडी विनय चौहान ने बताया बुधवार या बृहस्पतिवार को खाद आ सकती है। यहां पर किसानों को समय पर खाद दी जा रही है। महावतपुर सोसायटी पर किसान अरुण व प्रदीप आदि खाद खरीदकर ले जाने के दौरान बताया कि खरीद कर रख रहे हैं। पैसे बढ़ने की आशंका है। समिति सचिव तरुण राणा ने बताया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। रायपुर के लाडोमजरी में किसान धारा सिंह ने यूरिया खाद ले जाने के दौरान बताया कि गन्ने की फसल में डालने के लिए ले जाया जा रहा है। समिति सचिव जितेंद्र ने बताया कि 300 यूरिया व 165 बोरे डीएपी के उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।