फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fears of violence in voting

मतदान में हिंसा की आशंका

Thu, 15 Oct 2015 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 15 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fears of violence in voting
शामली। जिला पंचायत सदस्य पद का तीसरे चरण का मतदान हिंसक होने की संभावना बढ़ गई है। पूर्व सांसद की बेटी व जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 की प्रत्याशी इकरा चौधरी ने कांधला क्षेत्र के पांच गांवों के 15 बूथों पर बूथ कैप्चरिंग की आशंका व्यक्त करते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री फोर्स तथा माइक्रोओबरजर्वर तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कैराना की पूर्व सांसद  तबस्सुम हसन की बेटी व जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 की प्रत्याशी इकरा चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ओपी वर्मा को शिकायत भेज कर अवगत कराया है कि गांव इस्सोपुर टील, डुंडूखेड़ा, गढ़ीरामकौर, चढ़ाव, खेड़ा कुर्तान आदि गांवों के बूथ नंबर 125, 126, 127, 128, 129, 129, 130, 131, 132, 133, 134, 135, 136, 137, 138, 139, 140 समेत पंद्रह बूथों पर मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में बूथ कैप्चरिंग की आशंका प्रकट की है।
विज्ञापन


 शिकायत में प्रत्याशी इकरा चौधरी ने कहा है गांव के दबंग लोग बूथ तक मतदाताओं को नहीं जाने देते हैं। बूथों पर कब्जा करके स्वयं एक पक्षीय कर लेते हैं। शिकायत में यह भी खुलासा किया है कि मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों जिन लोगों ने बीडीसी चुनाव के लिए नामांकन कराया था, उनके नामांकन पत्र भी वापस करा दिए गए हैं। अब कोई बीडीसी प्रत्याशी नहीं है। जिससे जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी मनीष चौहान के पक्ष में बूथ कैप्चरिंग की आशंका है।

 पूर्व संासद की बेटी ने जिला पंचायत के तीसरे चरण के चुनाव में वार्ड 14 में मतदाताओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पैरामिलिट्री फोर्स लगाए जाने तथा माईक्रोओबजर्वर तैनात किए जाने की मांग की है। जिससे गरीब निर्बल लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें।

एसपी से मिलीं पूर्व सांसद तबस्सुम
शामली। दिनभर चली सियासी लड़ाई के बाद बुधवार शाम पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने एसपी विजय भूषण से मुलाकात कर कहा कि कांधला क्षेत्र के कई गांवों में बूथ कैप्चरिंग की आशंका है। उन्होंने कांधला चेयरमैन वाजिद हसन, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और मनीष चौहान के खिलाफ दी गई तहरीर पर कार्रवाई कराने की मांग की। पूर्व सांसद ने कहा कि जिला पंचायत वार्ड 14 से उनकी बेटी इकरा हसन और सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।


आरोप है कि मनीष चौहान तथा उनके पिता लोगों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में मतदान कराना चाहते हैं। इसी के चलते गांव इस्सोपुर टील, डूंडूखेड़ा, गंगेरू आदि पर बीडीसी सदस्यों के  पर्चे वापस करा दिए हैं, जिससे वहां उनका कोई एजेंट भी नहीं रहेगा। एसपी ने कहा कि आप अपने एजेंट उन गांवों में बना सकते हो। साथ ही उन्होंने कहा कि इन गांवों में मतदान वाले दिन कड़ी सुरक्षा रखी जाएगी। इस दौरान सलीम, तारिक जंग, अलीशेर, नसीम, जावेद अली, इमरान, नवाब, सुनील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed