फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fearless of wrong behavior protest

गलत व्यवहार का निडर होकर करें विरोध

Tue, 16 Jul 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fearless of wrong behavior protest
शामली के कस्तूरबा गांधी आवासिय बालिका विद्यालय बनत में आयोजित अपराजिता अभियान व बालिका सुरक्षा - फोटो : SHAMLI
शामली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान और शासन के बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं केे आत्मरक्षा के टिप्स दिए। साथ ही सुझाव दिया कि अगर उनके साथ कोई गलत व्यवहार करता है तो निडर होकर विरोध करें।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में डायल 181 की प्रभारी प्रियंका शर्मा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए शासन ने 181, 1090 और 100 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी परेशानी में या विषम परिस्थितियों में इन नंबरों पर कॉल करें तो पुलिस तत्काल उनके पास मदद को पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि अच्छे बुरे व्यवहार की पहचान करें। अगर कुछ गलत हो रहा है तो उसका निडर होकर विरोध करें। साथ ही बेहिचक मम्मी को जानकारी दे। टीएसआई भवंर सिंह ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा की शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष शोभा, सदस्य पूजा, चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्य विनोद कुमार, विद्यालय की वार्डन रश्मि, सेठो देवी, प्रिया राजपूत, बबलू, स्नेहलता, जसलेश, शबनम, सुलक्षण, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नि:संकोच होकर पुलिस को सूचना दें
आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने छात्राओं से कहा कि स्कूल हो, घर हो या रास्ते में कुछ भी गलत होता है या कोई करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें। पुलिस चंद मिनटों में ही आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्म सुरक्षा के लिए मन मजबूत बनाएं
यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा शासन की प्राथमिकता में है। शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। इन नंबरों पर 24 घंटे किसी भी समय मदद ली जा सकती है। ये सभी नंबर टोल फ्री है, इन पर कोई शुल्क नहीं लगता। उन्होंने कहा कि आत्म सुरक्षा के लिए मन का मजबूत होना जरूरी है। अगर हौसला है तो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद लें
चाइल्ड हेल्पलाइन के कोआर्डिनेटर सतेंद्र कुमार ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शासन ने बच्चों की मदद के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आपके आसपास अगर कोई बच्चा किसी परेशानी या लावारिस हालत में मिलता है तो तत्काल इस नंबर पर सूचना देकर उनकी मदद कर सकते है।
छात्राएं बोली, कार्यक्रम से मिली आत्म सुरक्षा की जानकारी
जागरूकता अभियान के तहत हमें आत्म सुरक्षा करने की जो जानकारी मिली है, इससे उनका हौंसला बढ़ा है। यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। -सानिया।
अपराजिता और जागरूकता अभियान से उनकी हिम्मत बढ़ी है। अब अगर उनके साथ कोई गलत व्यवहार करेगा तो वह उसका मुकाबला करेंगी। -रीतू।
आत्म सुरक्षा संबंधी जानकारी के साथ ही शासन की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिली है। जरूरत पड़ने पर वे इन नंबरों की मदद लेकर गलत लोगों को सबक सिखाएंगी। -रिया।
यह कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा। इसमें सुरक्षा और जागरूकता दोनों की जानकारी मिली है। यह जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। अमर उजाला का अपराजिता अभियान सराहनीय है। -अन्नू।

अमर उजाला का अपराजिता अभियान पहले से चल रहा है। अब शासन ने बालिका सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है। - आसमां।
इस कार्यक्रम से जागरूकता आई है। इससे मन को मजबूती मिली है और उनके अंदर जो संकोच था, वह दूर हुआ है। -टीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed