{"_id":"62c5d9af6a084229153d525d","slug":"fear-free-and-women-s-respect-is-the-aim-shamli-news-mrt5959400193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालेंडी में मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने छात्राओं को सशक्त बनने और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी ने छात्राओं को बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। सरकार द्वारा महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रत्येक थानास्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। इन सबका उद्देश्य भयमुक्त समाज की स्थापना एवं नारी सम्मान करना है। साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। आज सोशल साइट के माध्यम से साइबर अपराध किया जा रहा है। इसके लिए फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। साथ ही साथ किसी भी सोशल साइट को प्रयोग करने से पहले उसके प्रयोग की शर्तों और नियम को जाना आवश्यक है। स्कूल प्रबंधक उपेंद्र कुमार ने कहा कि अगर किसी भी छात्राओं या महिला के सामने कोई भी समस्या आ रही है तो वह पुलिस की सहायता ले सकती हैं। इस अवसर विकेश कुमार, निहाल गिरी, पूजा जाखड़, रेनू, अंजलि आदि मौजूद रहीं।