फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father murdered by paying money to contract killers in Shamli District UP

यूपी: पुत्रवधु से थे ससुर के अनैतिक संबंध, बेटे ने सुपारी देकर कराई पिता की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में खोली वारदात

Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Father murdered by paying money to contract killers in Shamli District UP
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में रात को गेहूं की फसल की निगरानी करने गए किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पुत्रवधू से अनैतिक संबंध बनाने पर पुत्र ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पिता की हत्या कराई थी।
विज्ञापन


गांव मुंडेट कलां निवासी किसान पवन (40) रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के नजदीक स्थित अपने खेत पर गेहूं की फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए गया था। देर रात में किसान घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव उसके ईंख के खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उस समय पुलिस और ग्रामीणों का मानना था कि किसान की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के पुत्र अमित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत गोली से न होकर सिर में गहरी चोट लगने से आया। पुख्ता साक्ष्य मिलने पर इस हत्याकांड में मृतक के पुत्र अमित और गांव के अन्य दो आरोपी मिंटू और नीरज को गिरफ्तार किया गया है।

उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया कि पवन के अपने पुत्र अमित की पत्नी से अनैतिक संबंध थे, जिसकी जानकारी अमित को हो गई थी। इसे लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसके चलते अमित ने अपने पिता की हत्या कराने के लिए अपने गांव के मिन्टू व नीरज को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी।

रविवार रात साढ़े नौ बजे अमित ने अपने पिता पवन के खेत में जाने की सूचना नीरज व मिन्टू को फोन कर दी थी, इसके बाद उन्होंने मिलकर लोहे की राड से सिर पर वार करके पवन की हत्या कर दी थी और शव को ईख के खेत में डालकर मौके से फरार हो गए। एसपी ने 12 घंटे में केस का खुलासा करने पर पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

ट्रैक्टर बेचकर सुपारी की रकम देना तय हुआ था
एसपी ने बताया कि अमित ने दोनों आरोपियों से तय किया था कि वह सुपारी के दो लाख रुपये अपना ट्रैक्टर बेचकर दे देगा। उसका कहना था कि पिता के मरने के बाद ट्रैक्टर चलाने वाला कोई नहीं रहेगा और वह आराम से ट्रैक्टर को बेच देगा। वह रकम दे पाता, उससे पहले ही केस खुल गया और सभी आरोपी पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed