फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fasting against encroachment on pond land

तालाब कब्जा मुक्त कराने को कांग्रेसियों का अनशन

Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fasting against encroachment on pond land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के गांव रामनगर में तालाब की भूमि पर दबंगों ने अतिक्रमण कर रखा है। उसे कब्जा मुक्त कराने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनशन शुरू कर दिया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ता गुर्जरपुर ग्राम पंचायत के मजरे रामनगर में तालाब की भूमि से कब्जा हटवाने की कई दिन से मांग कर रहे थे। समस्या का समाधान नहीं होने पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के साथ युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा (सींगरा), जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, सुधीर चौधरी, रूपक मछरोली आदि ने ग्रामीणों के साथ अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में तालाब की करीब दो बीघा भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके चलते गांव की गलियों में जलभराव रहता है। पानी की उचित निकासी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम को कई बार ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग की गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में समस्याओं की भरमार है। सरकारी दफ्तरों में शिकायतों क ेढेर लगे हैं। सत्ता पक्ष के लोग विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। रामनगर प्रकरण में अधिकारियों पर कार्य अटकाए रखने का दबाव बनाया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सुधीर चौधरी व रूपक मछरोली ने भी प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। अनशन की सूचना पाकर तहसीलदार ऊन अजय शर्मा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुमित पांचाल, अश्वनी कौशिक, सुमित शर्मा, महावीर सैनी, प्रमोद पांचाल, पूर्व प्रधान रियासत, देवेंद्र कुमार, नरेश पांचाल, कांति, श्याम, राहुल पांचाल, जोनी पांचाल, जोगेंद्र कुमार, शकुंतला, उमा देवी, अंगूरी, राजपाल, बाला देवी सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed