{"_id":"622b9654edaedc1a0c2f27c6","slug":"farmers-will-buy-wheat-at-rs-2015-per-quintal-shamli-news-mrt580132854","type":"story","status":"publish","title_hn":"2015 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी किसानों की गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2015 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी किसानों की गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2015 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी किसानों की गेहूं की खरीद
शामली। इस बार किसानों का गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा। 72 घंटे के भीतर भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जाएगा।
एक अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीद के लिए डीएम जसजीत कौर ने एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह को जिला गेहूं खरीद अधिकारी नामित किया है। शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शामली, कमलेश सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 15 जून 2022 तक जिले में गेहूं खरीद की जाएगी। गेहूं बेचने के लिए किसान किसी भी निकटतम जन सेवा केंद्र पर अपना पंजीकरण विभागीय पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर करा सकता है। पंजीकरण के लिए किसान को आधार कार्ड, खसरा, खतौनी, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि किसान बिना पंजीयन गेहूं विक्रय नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।