{"_id":"6001db858ebc3e33de66c36c","slug":"farmers-tractor-march-today-shamli-news-mrt5207144164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज
शामली। बिडौली से शामली कलक्ट्रेट तक किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर किसानों से मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। करीब 28 किलोमीटर दूरी तक निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर अधिकारियों ने किसान नेताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वह मार्च निकालने पर अड़े रहे।
शनिवार को सुबह दस बजे किसानों का ट्रैक्टर मार्च बिडौली से शुरू होगा। शामली में शहर के बीच से होते हुए मार्च कलक्ट्रेट तक पहुंचेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों से एकजुट होकर मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। भाकियू नेताओं ने विभिन्न गांवों में घूमकर किसानों से जनसंपर्क किया
उधर, एसडीएम ऊन मणि अरोरा व सीओ कैराना जितेंद्र कुमार भाकियू ने कपिल खाटियान से उनके आवास पर पहुंचकर ट्रैक्टर मार्च को लेकर बातचीत की। अधिकारी इस प्रयास में रहे कि ट्रैक्टर मार्च को सीमित कर दिया जाए लेकिन भाकियू नेता नहीं माने।
विज्ञापन
किसानों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर रैली में पहुंचने का आह्वान
चौसाना। शनिवार को बिडौली से शामली कलक्ट्रेट तक निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली में रालोद नेता भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने जिला मुख्यालय और चौसाना क्षेत्र के गांवों में बैठकें कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से ट्रैक्टर लेकर रैली में पहुंचने को कहा।
शुक्रवार को चौसाना क्षेत्र के जिजोला, खोड़समा, टोडा, दथेड़ा, गढ़ी हसनपुर आदि गांव में पहुंचकर रालोद जिलाध्यक्ष ने कृषि कानून के विरोध में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को निकलने वाली ट्रैक्टर रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष ऊन विपिन कुमार, गुलाब सिंह, अमरेश, जयवीर, सुभाष, पाल्ला, डाक्टर सतीश, कपिल, सोमपाल, सनोज चौधरी, सुरेंद्र गंदेवड़ा, बिजेंद्र मलिक, संजीव देशवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता खलील प्रधान ने तथा संचालन बाबूराम पंवार और विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।