फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers take part in Cooperative Sugarcane Committee

सहकारी गन्ना समिति पर किसानों का धरना

Tue, 13 Nov 2018 12:20 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 13 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers take part in Cooperative Sugarcane Committee
revel - फोटो : अमर उजाला
शामली। गन्ना डेलीगेट संयुक्त मोर्चा के आह्वान किसानों ने शामली सहकारी गन्ना समिति के परिसर में सोमवार को धरना दिया। आरोप लगाया कि गन्ना पर्चियों के प्रकाशन और पर्ची वितरण में भारी खामियां आ रही हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक के साथ किसानों की कहासुनी हुई। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को जिले के सैकड़ों किसानों ने शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान कार्यालय में पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार के साथ किसानों की कहासुनी हुई। किसान नेता राजवीर सिंह मुंडेट ने बताया कि गन्ना सहकारी समिति द्वारा गन्ना पर्चियों का प्रकाशन कराया गया है। जिसमें पर्चियों के प्रकाशन में भारी अशुद्धियां हैं। साथ ही समय पर किसानों को वितरण नहीं हो रहा है। धरनारत किसानों ने अनियमितताओं को ठीक कराने  की मांग की है।
विज्ञापन


इसके अलावा किसानों ने चीनी मिलों द्वारा अभी नए स्वीकृत गन्ना खरीद केंद्र चालू न करने और ट्रैक्टर-ट्राली की पर्चियों को बोगी में दिए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर कांधला के पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, गन्ना डेलीगेट संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष रणधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरवीर प्रधान, मकसूदा, इंद्रपाल सिंह, सुंदरलाल, हरवीर सिंह, राजपाल सल्फा आिद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed