फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers survived the conspiracy of the government: Gaurav

सरकार के षड्यंत्र से बचे किसान : गौरव

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers survived the conspiracy of the government: Gaurav
कैराना के जहानपुरा में किसानो के बीच बोलते भाकियू के यूवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत - फोटो : SHAMLI
चौसाना। क्षेत्र के गांव चोंदाहेड़ी में शुक्रवार को किसानों की सभा हुई। जिसमें भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि पंजाब सरकार ने गन्ने का भाव 360 रुपये घोषित किया है। उनकी प्रदेश की योगी सरकार से मांग करते हैं कि वह उप्र के किसानों को इससे अधिक गन्ना मूल्य देना चाहिए। भाजपा सरकार को तानाशाह कहा जा रहा है, लेकिन उसके तानाशाह से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार के षड्यंत्र से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से मुजफ्फरनगर की पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद, अशोक घटायन, कपिल खाटियान, प्रमोद चोंदाहेड़ी, आशीष चौधरी, देशपाल सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल के पुत्र शौकिंद्र सिंह ने और संचालन राजवीर सिंह व परमिंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन

-----
किसान महापंचायत के लिए जनसंपर्क किया
चौसाना। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारी के लिए एक सितंबर को गांव भैंसवाल में पंचायत होगी। शुक्रवार को गांव भैंसवाल से बाबा सूरजमल के पुत्र शौकिंद्र, देवराज पहलवान, सत्यवीर सिंह व बाबा देवेंद्र सिंह ने कस्बा ऊन में जनसंपर्क किया। कहा कि भैंसवाल में आयोजित पंचायत में मुजफ्फरनगर की महापंचायत में जाने की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने किसानों से एक सितंबर को भैसवाल में आयोजित पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, रामफल, सुमित देओल, सुरेश, ओमवीर, नाहर सिंह, राजवीर मून्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed