फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers surrounded the officers in the Collectorate

कलक्ट्रेट में किसानों ने अफसरों को घेरा

Thu, 22 Nov 2018 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 22 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the officers in the Collectorate
कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस को संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में गन्ने का ही मुद्दा छाया रहा। किसानों ने पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे पर गन्ना अफसरों को घेरा। 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग उठाई। चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगा विद्युत अफसरों को खरी खरी सुनाई। डीएम ने किसानों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद हसन ने पिछले साल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। थानाभवन शुगर मिल ने आधी बकाया रकम 30 नवंबर और बाकी दिसंबर में देने की बात कही, तो किसान उखड़ गए । भाकियू नेताओं ने कहा कि  दिवाली से पहले कलक्ट्रेट पर धरने प्रदर्शन के दौरान डीसीओ से शुगर मिलों से वार्ता के बाद वादा किया था कि पिछले साल का पूरा बकाया गन्ना भुगतान 30 नवंबर तक चुकता कर दिया जाएगा, लेकिन अब दिसंबर की बात होने लगी है। जिलाध्यक्ष ने साफ कह दिया कि यदि 30 नवंबर तक सभी मिलों ने चुकता भुगतान नहीं किया तो भाकियू को बड़ा फैसला लेना पड़ेगा।
विज्ञापन




 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव मांगा
पप्पू मलिक सहित कई किसानों ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है। डीजल का दाम पेट्रोल के बराबर पहुुंच गया है। उन्होंने कहा कि 400 रुपये क्विंटल से कम गन्ना मूल्य किसानों को हर हाल में चाहिए। गन्ना मूूल्य की घोषणा में देरी पर भी नाराजगी जताई और जल्द भुगतान को कहा। डीसीओ ने कहा कि ये शासन स्तर का मामला है। बैठक में भाकियू नेताओं ने विद्युत निगम के अफसरों को भी खूब खरी खोटी सुनाई। बताया कि  रायपुर गांव में एक किसान के यहां बिजली कनेक्शन तक नहीं था, लेकिन उसके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट करा दी। दोबारा जांच में रिपोर्ट गलत मिली है, लेकिन अभी तक विभाग ने एफआईआर वापस नहीं ली। इसी तरह हसनपुर लुहारी गांव का भी मसला उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक आश्रितों के बांड जारी करो
किसानों ने कहा कि मृतक आश्रित किसानों के बांड अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में किसान परेशान हैं। इस तरह के करीब 160 केस थानाभवन गन्ना समिति से जुड़े हैं। शामली के भी कई केस हैं। बांड शुरू न होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने ये बांड चालू करने की मांग उठाई।


कलेंडर जारी करें मिल
किसानों ने गन्ना समितियों से अभी तक पक्का कलेंडर जारी नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि इसके जारी नहीं होने से किसान ये पता नहीं कर पा रहा कि उसका गन्ना कब और किस तरह लिया जाएगा। पर्चियां कब तक आएंगी।


पशु खराब कर रहे फसल
किसानों ने आवारा पशुओं द्वारा फसल खराब करने का मामला भी उठाया। पशुपाल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवारा पशुओं के लिए शामली में दो और जलालाबाद में एक गऊशाला है।



ये समस्याएं भी उठी
सल्फा के रणधरी सिंह ने दुुधारू पशुओं को छोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सतपाल पहलवान ने टीकाकरण से पहले गांव में एक दिन पहले मुुनादी का सुझाव दिया  
बाबा श्याम सिंह ने नलकूपों मीटर लगाने का मामला उठाया।



बाबा श्याम सिंह को दिया सम्मान  
किसान दिवस में पहुंचे गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह को प्रशासन ने पूरा सम्मान दिया। उन्हें डीएम और अन्य अधिकारियों की तरह मंच पर बैठाया गया।




शिकायतों को गंभीरता सेे लें अफसर -डीएम
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनकर अफसरों को निर्देशित किया कि वे उन्हें गंभीरता से लें और अपने स्तर से उनका जल्द से जल्द समाधान कराएं, ताकि किसानों को परेशानी ना हो। किसानों से भी सहयोग की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed