{"_id":"61d9d6d422125d53624b436a","slug":"farmers-standing-on-dharna-even-in-rain-shamli-news-mrt572696449","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी धरने पर डटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी धरने पर डटे रहे किसान
विज्ञापन
कैराना में हाईवे पर धरनारत किसानों से बात करते मोदी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशा?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा हाईवे पर मवी गांव की जगह पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास बनाने की मांग को लेकर 23 दिन से किसान धरने पर बैठे हैं। शनिवार को मोदी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष के अलावा गोरखपुर गोरक्षा पीठ के महाराज किसानों के बीच पहुंचे।
पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। हाईवे पर मवी गांव के पास पुल व अंडरपास बनाया गया है। लेकिन 23 दिन से पंजीठ, रामड़ा, मामौर आदि गांवों के किसान मवी के पास धरने पर बैठे हैं। वे पंजीठ चौराहे पर अंडरपास व ओवरब्रिज के निर्माण की मांग कर रहे हैं। पंजीठ निवासी मोदी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार के जानकारी देने पर शनिवार को लखनऊ से राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत गंगवाल, प्रदेशाध्यक्ष कविता सैनी व गोरखपुर गोरक्षा पीठ के महाराज विजय देव नाथ धरनारत किसानों के बीच पहुंचे।
पंजीठ निवासी पहल सिंह सैनी ने उन्हें किसानों की समस्या बताते हुए कहा कि पूर्व में यहां दुर्घटनाओं में काफी लोग जान गंवा चुके हैं। ऐसे में हाईवे बनने के बाद पुल व अंडरपास नहीं होने पर हादसे बढ़ जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत गंगवाल ने बताया कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी फोन पर बात की है। अब वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से बात करके समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।